देश की राजधानी में बम की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की सुबह दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उस समय हरकत में आ गईं, जब दिल्ली सचिवालय और मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल मिलते ही दोनों जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।READ ALSO:-सांसद की व्हाट्सएप डीपी का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने उनके ही CA को लगाया 92.5 लाख का चूना
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
जानकारी के अनुसार, धमकी वाले ई-मेल में दोनों ठिकानों पर विस्फोट करने की बात लिखी गई थी और धमाके का समय भी बताया गया था। तत्काल प्रभाव से, सीएम सचिवालय में एडिशनल डीसीपी, एसीपी और एसएचओ समेत कई अधिकारी बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इसी तरह, मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज में भी एटीओ की टीम ने पहुंचकर सघन तलाशी शुरू की। एहतियात के तौर पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी तैनात की गई हैं।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की साइबर सेल
\r\n\r\n
धमकी वाले ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को लगाया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस ईमेल की भाषा और स्टाइल पहले मिल चुके कई फर्जी मेल से मिलती-जुलती है। इसके साथ ही, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह ईमेल गलती से दिल्ली के ठिकानों पर तो नहीं आ गया, जबकि इसे किसी दूसरे राज्य के लिए तैयार किया गया था। हालांकि, इन आशंकाओं के बावजूद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं और सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन कर रही हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
डीसीपी सेंट्रल निधि वालसन ने बताया कि अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा कारणों से दोनों जगहों की बारीकी से तलाशी अभी भी जारी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), ट्रैफिक पुलिस और स्पेशल सेल को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। फिलहाल, दोनों जगहों पर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही है। ई-मेल की वास्तविकता और इसके पीछे की मंशा के बारे में पूरी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें