नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सांसद कंगना रनौत को बड़ा झटका दिया है। शुक्रवार को कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने 2021 के किसान आंदोलन से जुड़ी आपराधिक मानहानि की शिकायत को रद्द करने की मांग की थी। कोर्ट ने कंगना की दलीलों पर कड़ा रुख अपनाया और कहा कि उनका ट्वीट सिर्फ एक री-ट्वीट नहीं, बल्कि उसमें आपत्तिजनक टिप्पणी भी जोड़ी गई थी।READ ALSO:-मेरठ के कबाड़ी बाजार में 'मुजरा' के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा: पुलिस चौकी के पास चल रहे कोठे से 21 महिलाएं-किशोरियां मुक्त
\r\n\r\n\r\n\r\n
अदालत की सख्त टिप्पणी
\r\n\r\nन्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के सामने कंगना के वकील ने तर्क दिया कि उन्होंने सिर्फ एक ट्वीट को रीट्वीट किया था, लेकिन जस्टिस मेहता ने इस दलील को खारिज कर दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, "यह कोई साधारण री-ट्वीट नहीं है। आपने जो पहले से था, उसमें मसाला डाला है।"
\r\n\r\n 
जब कंगना के वकील ने यह कहा कि उनकी मुवक्किल व्यक्तिगत रूप से पंजाब में सुनवाई के लिए नहीं जा सकतीं, तो कोर्ट ने उन्हें निचली अदालत से छूट मांगने की सलाह दी। अंत में, कंगना के वकील ने अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और याचिका को खारिज कर दिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या था मामला?
\r\n\r\nयह पूरा मामला तब शुरू हुआ था जब कंगना रनौत ने 2020-21 के किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बुजुर्ग महिला प्रदर्शनकारी को शाहीन बाग की 'दादी' बिलकिस बानो बताकर ट्वीट किया था। इस पर पंजाब के बठिंडा जिले की रहने वाली महिंदर कौर ने उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई। कौर का कहना था कि कंगना की झूठी टिप्पणी से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
इससे पहले, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भी कंगना की याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि एक सेलिब्रिटी द्वारा लगाए गए इस तरह के आरोप किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों की जिम्मेदारी भी व्यक्ति की होती है, और उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.