भारत के तटीय क्षेत्रों पर एक बड़ा प्राकृतिक खतरा मंडरा रहा है। पूर्वी मध्य अरब सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण चक्रवाती तूफान 'मोंथा' तेजी से बढ़ रहा है। इस संभावित खतरे को देखते हुए भारतीय सेना, NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) और SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह साइक्लोन 110 किलोमीटर प्रति घंटे (110 Kmph) की रफ्तार से तबाही मचा सकता है।READ ALSO:-विकुल चपराना विवाद पर मेरठ में उबाल: गुर्जर समाज ने , कहा- 7 दिन में रिहाई न हुई तो कमिश्नरी पर गोबर ही गोबर होगा'
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n

\r\nमौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब (Deep Depression) बन चुका है। इसके अगले 48 घंटों में एक तीव्र चक्रवाती तूफान यानी 'मोंथा' में बदलने की आशंका है। यह चक्रवाती सिस्टम लगातार भारतीय तटों की ओर बढ़ रहा है। थाईलैंड द्वारा नामित इस तूफान के कारण तटीय राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह अक्टूबर महीने का दूसरा बड़ा चक्रवात होगा।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n

\r\nदेर रात तक आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका
\r\n\r\n
नवीनतम अपडेट के अनुसार, चक्रवात 'मोंथा' के 28 अक्टूबर की शाम या देर रात तक आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका है। इसके मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के नजदीक लैंडफॉल करने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो झोंकों में 110 Kmph तक भी जा सकती है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n

\r\nसेना और NDRF की तैनाती
\r\nकिसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही, NDRF और SDRF की कई टीमों को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के संवेदनशील तटीय जिलों में तैनात किया गया है। ओडिशा सरकार ने तूफान से निपटने की तैयारियों के चलते सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। आंध्र प्रदेश सरकार भी राहत और बचाव के लिए रणनीति तैयार कर चुकी है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
मछुआरों को सख्त हिदायत
\r\n\r\n
MDMA (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) और संबंधित राज्य सरकारें स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं। आईएमडी ने एक आधिकारिक चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा, "मछुआरों को सख्त हिदायत है कि वे 26 से 29 अक्टूबर तक समुद्र में बिल्कुल न जाएं।" तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकारों ने निचले इलाकों को खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग साझा कर रहे अपडेट
\r\n\r\n
तटीय राज्यों के निवासियों में चक्रवात को लेकर चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अपने इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था और मौसम के अपडेट साझा कर रहे हैं। प्रशासन लगातार जनता से अफ़वाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील कर रहा है। लोगों को आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक करने और सुरक्षित आश्रय स्थलों पर जाने के लिए कहा गया है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
युद्ध स्तर पर तैयारियां 
\r\n\r\n
चक्रवात 'मोंथा' के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान होने की आशंका है। जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यह तूफान अगले दो दिनों तक इन क्षेत्रों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर सकता है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें बचाव और राहत कार्यों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही हैं। तूफान के बाद तुरंत बिजली, संचार और सड़क कनेक्टिविटी बहाल करने की योजना भी तैयार है।
\r\n 
\r\n
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें