IndiGo Crisis: देशभर के एयरपोर्ट्स पर इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) की उड़ानों में मचे हाहाकार के बीच केंद्र सरकार ने हवाई यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इंडिगो की तकनीकी खराबी के कारण हजारों फ्लाइट्स रद्द या लेट हुईं, जिसका फायदा उठाते हुए दूसरी एयरलाइंस ने Flight Ticket Price (हवाई किराए) में दो से तीन गुना तक की बढ़ोतरी कर दी थी।READ ALSO:-यूपी को नए साल का बड़ा तोहफा: गंगा एक्सप्रेस-वे तैयार, मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में; PM मोदी मकर संक्रांति पर कर सकते हैं उद्घाटन
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
यात्रियों की जेब पर पड़ रही इस मार को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने सख्त कदम उठाया है। सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए 'फेयर कैप' (Fare Cap) लागू कर दिया है। इसका मतलब है कि अब कोई भी एयरलाइन सरकार द्वारा तय की गई सीमा से ज्यादा पैसा नहीं वसूल पाएगी।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n

जानें, अब कहां के लिए कितना लगेगा किराया?

\r\n\r\n
नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, दूरी के हिसाब से Flight Ticket Price तय किए गए हैं। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और स्थिति सामान्य होने तक जारी रहेगा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
सरकार द्वारा तय किए गए नए रेट स्लैब इस प्रकार हैं:
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    0 से 500 किलोमीटर तक: अधिकतम किराया ₹7,500 हो सकता है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    500 से 1000 किलोमीटर तक: अधिकतम किराया ₹12,000 होगा।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    1000 से 1500 किलोमीटर तक: अधिकतम किराया ₹15,000 निर्धारित किया गया है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    1500 किलोमीटर से ज्यादा: लंबी दूरी की फ्लाइट्स के लिए अधिकतम किराया ₹18,000 होगा।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
नोट: यात्रियों को ध्यान देना होगा कि इस किराए में यूडीएफ (UDF), पीएसएफ (PSF) और जीएसटी जैसे टैक्स शामिल नहीं हैं। ये टैक्स अलग से लगेंगे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

मनमानी पर नकेल: रीयल-टाइम मॉनिटरिंग शुरू

\r\n\r\n
मंत्रालय को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इंडिगो के संकट (IndiGo Crisis) का फायदा उठाकर अन्य कंपनियां मनमाना किराया वसूल रही हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्रालय ने एयरलाइंस और ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स (OTAs) को सख्त निर्देश दिए हैं। अब Flight Ticket Price की निगरानी रीयल-टाइम डेटा के जरिए की जाएगी। अगर कोई एयरलाइन इन नियमों का उल्लंघन करती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

IndiGo को सख्त आदेश: रविवार तक लौटाएं पैसा

\r\n\r\n
सरकार ने सिर्फ किराए पर ही लगाम नहीं लगाई है, बल्कि इंडिगो एयरलाइंस को भी सख्त निर्देश जारी किए हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  1. \r\n
    रिफंड (Refund): मंत्रालय ने आदेश दिया है कि रद्द हुई उड़ानों का रिफंड रविवार रात 8 बजे तक यात्रियों के खाते में वापस कर दिया जाए।
    \r\n
  2. \r\n
  3. \r\n
    बैगेज (Baggage): हजारों यात्रियों के खोए हुए सामान को ढूंढकर 48 घंटे के भीतर उनके घर तक पहुंचाने का आदेश दिया गया है।
    \r\n
  4. \r\n
  5. \r\n
    नो एक्स्ट्रा चार्ज: प्रभावित यात्रियों से किसी भी तरह का रीशेड्यूलिंग शुल्क (Rescheduling Fee) नहीं लिया जाएगा।
    \r\n
  6. \r\n
  7. \r\n
    सपोर्ट सेल: इंडिगो को यात्रियों की मदद के लिए एक स्पेशल सपोर्ट और रिफंड सेल बनाने को कहा गया है।
    \r\n
  8. \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

क्यों पड़ी कैपिंग की जरूरत?

\r\n\r\n
बीते कुछ दिनों से इंडिगो के सिस्टम में आई गड़बड़ी के कारण हजारों यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए हैं। इस अफरा-तफरी के माहौल में दिल्ली-मुंबई या दिल्ली-बेंगलुरु जैसे रूट्स पर टिकट के दाम 30 से 40 हजार रुपये तक पहुंच गए थे। त्योहारी सीजन और शादियों के समय में Flight Ticket Price में इस तरह की बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी थी, जिसके बाद सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सरकार द्वारा Flight Ticket Price पर लगाई गई यह कैप यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत है। इससे न सिर्फ कालाबाजारी रुकेगी, बल्कि मुसीबत में फंसे यात्रियों को वाजिब दाम पर टिकट मिल सकेगा। मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक इंडिगो की सेवाएं और उड़ान संचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें