बिजनौर। बिजनौर बैराज पुल पर यात्रियों की परेशानी आखिरकार खत्म हो गई है। महीनों से चल रहे बसों के 'स्टार्ट-स्टॉप' के खेल पर अब विराम लग गया है। पुल में खराबी और तटबंध में लगातार हो रहे कटाव के कारण बार-बार बाधित हो रही बसों की आवाजाही को सोमवार दोपहर बाद फिर से शुरू कर दिया गया है। यातायात पुलिस के निर्देशों पर यह फैसला लिया गया है, जिससे हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।READ ALSO:-मेरठ में खाने पर 'संकट': तेजगढ़ी चौराहे पर कटी गेल गैस पाइपलाइन, 300 घरों में सप्लाई ठप
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
कैसे परेशान हुए यात्री?
\r\n\r\n
अगस्त महीने में बैराज पुल में आई तकनीकी खराबी के बाद मेरठ-पौड़ी और मुजफ्फरनगर जैसे प्रमुख मार्गों पर चलने वाली रोडवेज बसों और भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इसके बाद बसों को वाया गजरौला होकर निकाला जा रहा था, जिससे यात्रियों को समय और पैसा दोनों अधिक खर्च करने पड़ रहे थे। कुछ समय बाद बसों की आवाजाही को पुल के दोनों सिरों तक सीमित कर दिया गया, लेकिन यह समाधान भी अधूरा था।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
तटबंध का कटाव बना नई मुसीबत
\r\n\r\n
जब एक सप्ताह पहले ही पुल से बसों का सामान्य संचालन शुरू हुआ था, तभी एक नई समस्या सामने आ गई। तीन दिन पहले बैराज के बाएं तटबंध पर गंगा नदी का कटाव शुरू हो गया, जिससे पुल की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा। हालात की गंभीरता को देखते हुए, जिलाधिकारी (डीएम) ने तुरंत इस मार्ग पर बसों और भारी वाहनों के संचालन पर दोबारा रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद रविवार की देर शाम से बसों का संचालन एक बार फिर से बंद हो गया था।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
आखिरकार मिली राहत
\r\n\r\n
यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए, यातायात पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद बसों का संचालन फिर से शुरू करने का निर्देश दिया। एआरएम अशोक कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि बसें अब बैराज पुल पार कर रही हैं, जिससे यात्रियों को मेरठ, दिल्ली और अन्य गंतव्यों के लिए सीधी बसें मिल रही हैं। इस फैसले से अब उन्हें लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, जिससे उनका सफर आसान और सुगम हो गया है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें