बिजनौर: बिजनौर जिले में पिछले कई महीनों से आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया है. नजीबाबाद क्षेत्र के महावतपुर गांव में लगाए गए पिंजरे में बुधवार को यह खूंखार जानवर कैद हो गया. बताया जा रहा है कि यह वही गुलदार है, जिसने दो दिन पहले एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था.READ ALSO:-100 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड से आत्मनिर्भर बनेगा मेरठ, 'विकसित UP @2047' संवाद में खींचा गया स्मार्ट सिटी का खाका
\r\n\r\n\r\n\r\n
35 लोगों की मौत और सैकड़ों घायल
\r\n\r\nपिछले कई महीनों से इस गुलदार ने बिजनौर के ग्रामीणों की जिंदगी को दहशत में डाल रखा था. इसके हमलों में अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए. हर हमले के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल बन जाता था, जिससे वन विभाग पर गुलदार को जल्द पकड़ने का दबाव बढ़ रहा था.
\r\n\r\n\r\n\r\n
लगातार प्रदर्शनों का दिखा असर
\r\n\r\nगुलदार को पकड़ने में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों का गुस्सा चरम पर था. सोमवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय पर पशु बांधकर विरोध जताया था. इसके अलावा, मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन किया था. इन प्रदर्शनों के बाद वन विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी थी.
\r\n\r\n\r\n\r\n
पिंजरे में कैद होते ही राहत की सांस
\r\n\r\nवन विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात महावतपुर गांव में एक पिंजरा लगाया था, जिसमें बुधवार को गुलदार फंस गया. गुलदार के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों का कहना है कि अब वे बिना किसी डर के अपने खेतों में जा सकेंगे. वन विभाग की टीम ने गुलदार को सुरक्षित कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ने के लिए ले जाया.
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.