बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (SP) के.के. विश्नोई ने बताया कि सरेंडर करने वाले आरोपी की पहचान गौरव राठी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी गौरव ने पुलिस को बताया कि इलाके का एक मुस्लिम लड़का एक हिंदू लड़की के साथ घूमता था। आरोपी के मुताबिक, मृतक टीचर नौशाद अहमद इस रिश्ते का खुलकर सपोर्ट करता था। गौरव ने पुलिस को बताया कि इस बात को लेकर उसका टीचर से विवाद भी हुआ था, जिसमें नौशाद ने उसे फटकार लगाई थी। इसी रंजिश के चलते गौरव ने नौशाद की हत्या की साजिश रची।
स्कूल से लौटते वक्त पेट से सटाकर मारी गोली यह खौफनाक वारदात मंगलवार दोपहर की है। 40 वर्षीय नौशाद अहमद पुरुषोत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक थे। दोपहर करीब 2 बजे जब स्कूल की छुट्टी हुई, तो वह हमेशा की तरह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। स्कूल से महज 150 मीटर की दूरी पर आरोपी गौरव राठी पहले से घात लगाए बैठा था। नौशाद के वहां पहुंचते ही गौरव ने उनके पेट से सटाकर गोली मार दी।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶गोली लगते ही नौशाद खून से लथपथ होकर बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचते, आरोपी वहां से फरार हो चुका था। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को स्थानीय लोगों ने तुरंत नजीबाबाद के एचएमएच (HMH) हॉस्पिटल पहुंचाया। हालत बेहद नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ऋषिकेश एम्स (AIIMS) रेफर कर दिया। दुखद रूप से, शाम करीब 5 बजे इलाज के दौरान नौशाद ने दम तोड़ दिया।
शिक्षक का परिवार और पृष्ठभूमि मृतक नौशाद अहमद अपने परिवार के साथ राहतपुर खुर्द गांव में रहते थे, जो उनके स्कूल से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। उनके परिवार में बुजुर्ग मां के अलावा दो पत्नियां और पांच बच्चे हैं। नौशाद की पहली शादी 20 साल पहले भूरी के साथ हुई थी, जिनसे दो बेटियां और एक बेटा है। वहीं, 10 साल पहले उन्होंने शबाना से दूसरी शादी की थी, जिनसे एक बेटा और एक बेटी है। उनकी सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और पूरा परिवार एक साथ ही रहता था।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›🏪 आपके शहर के ऑफर
जानकारी के मुताबिक, शिक्षक होने के साथ-साथ नौशाद प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.