\r\n\r\n
बिजनौर/नजीबाबाद (क्राइम रिपोर्टर): कहते हैं दोस्ती में जान भी हाजिर होती है, लेकिन बिजनौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दोस्ती का अंत खौफनाक हत्या पर हुआ। नजीबाबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे मिले देहरादून निवासी सुरेंद्र सिंह के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह एक 'ब्लाइंड मर्डर केस' था, जिसका खुलासा बेहद चौंकाने वाला है। सुरेंद्र की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पुराने जिगरी दोस्त ने ही की थी।READ ALSO:-Cyber Surgical Strike: 'हेलो... आपका अकाउंट बंद होने वाला है'; अब नहीं चलेगा ठगों का यह खेल, बिजनौर पुलिस ने निकाला साइबर अपराध का 'AI वाला तोड़'
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
हत्या की वजह बेहद शर्मनाक और गुस्से से भरी थी। मृतक अपने दोस्त के उधारी के पैसे नहीं लौटा रहा था, और तो और, वह दोस्त की पत्नी पर ही अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगा था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए दोस्त ने खौफनाक साजिश रच डाली।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n

21 दिसंबर को मिला था हाईवे किनारे शव

\r\n\r\n
मामला हरिद्वार–काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन जलालाबाद बाईपास का है। 21 दिसंबर 2025 को ग्राम सुनारोंवाली की सीमा के पास हाईवे किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह, निवासी देहरादून के रूप में हुई थी। मृतक के भाई सतपाल सिंह की तहरीर पर थाना नजीबाबाद में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और खुलासे के लिए तीन विशेष टीमें गठित की थीं।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n

ऐसे खुला राज: बस का टिकट और खून लगी जैकेट बनी सबूत

\r\n\r\n
विवेचना के दौरान पुलिस ने जब कड़ियां जोड़नी शुरू कीं, तो शक की सुई मृतक के पुराने दोस्त संदीप, निवासी नाला पानी रोड, डालनवाला (देहरादून) पर आकर रुक गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस की पूछताछ में संदीप टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या से जुड़े अहम सबूत बरामद किए:
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  1. \r\n
    खून के छींटों वाली जैकेट: जिसे पहनकर उसने हत्या की थी।
    \r\n
  2. \r\n
  3. \r\n
    बस का टिकट: जैकेट से हरिद्वार से मंडावली तक का बस टिकट (दिनांक 21.12.2025) मिला, जिसने उसकी लोकेशन की पुष्टि कर दी।
    \r\n
  4. \r\n
  5. \r\n
    आला-ए-कत्ल: हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली गई।
    \r\n
  6. \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

हत्या की वजह: उधारी और पत्नी पर गंदी नीयत

\r\n\r\n
अभियुक्त संदीप ने पूछताछ में जो कहानी बताई, वह हैरान करने वाली है। संदीप देहरादून सचिवालय में आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मी का काम करता है। उसने बताया कि सुरेंद्र उसका पुराना दोस्त था और उसने संदीप से करीब 70-80 हजार रुपये उधार ले रखे थे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
जब भी संदीप अपने पैसे वापस मांगता, सुरेंद्र उसे धमकाने लगता और दबाव बनाता। हद तो तब हो गई जब सुरेंद्र ने संदीप की पत्नी को लेकर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां शुरू कर दीं। संदीप ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था और हत्या के कई मामलों में जमानत पर बाहर था, इसी डर से वह पहले उसका विरोध नहीं कर पाया, लेकिन पत्नी के अपमान ने उसे अंदर ही अंदर भर दिया था।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

साजिश और कत्ल की रात

\r\n\r\n
अपमान की आग में जल रहे संदीप ने आखिरकार 21 दिसंबर को हत्या की योजना बना ली। वह बहाने से देहरादून से बस द्वारा हरिद्वार होते हुए मंडावली पहुंचा। वहां वह सुरेंद्र से मिला। इसके बाद दोनों बाइक से निर्माणाधीन हाईवे के सुनसान इलाके (सुनारोंवाली सीमा) में पहुंचे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
वहां दोनों ने शराब पी। जब सुरेंद्र नशे में धुत हो गया, तो संदीप ने पास पड़ी ईंट उठाई और उसके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

जैकेट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

\r\n\r\n
हत्या के बाद संदीप घबरा गया। वह अपनी खून से सनी जैकेट को साफ करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे पुलिस की गाड़ियों की टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। डर के मारे वह जैकेट वहीं छोड़कर अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, वह अपनी छोड़ी हुई जैकेट तलाशने के लिए दोबारा घटनास्थल के आसपास घूम रहा था, तभी पुलिस की मुस्तैदी के चलते वह पकड़ा गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
नजीबाबाद पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का सफल अनावरण कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें