शकील अहमद ब्यूरो चीफI बिजनौरI बिजनौर: मण्डावर थाना क्षेत्र में 16 सितंबर को हुई एक हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह हत्या किसी और वजह से नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश और कहासुनी का नतीजा थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।READ ALSO:-धामपुर में कुत्तों का 'खौफ': मोहल्ले में घूम रहे 'खूनी' कुत्ते, दो दिन में पांच लोगों को किया लहूलुहान
\r\n\r\n\r\n\r\n
वाजिदपुर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय चंद्रशेखर उर्फ शेखर का शव 16 सितंबर की सुबह मोहम्मदपुर काजीवाला रोड पर एक आम के बाग में मिला था। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे और वह खून से लथपथ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने चंद्रशेखर के पिता की तहरीर पर अनिल, ओमवीर और कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
आरोपी का कबूलनामा: पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
\r\n\r\nपुलिस की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ओमवीर ने इस पूरी वारदात का खुलासा किया। उसने बताया कि 15 सितंबर की शाम को वह अपने साथी अनिल के साथ मोहम्मदपुर देवमल में देसी शराब के ठेके पर शराब पी रहा था। इसी दौरान, चंद्रशेखर वहां से गुजरा और उन्हें देखकर गाली-गलौज करने लगा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
ओमवीर ने बताया कि पहले भी चंद्रशेखर से उनकी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते ओमवीर और अनिल ने मिलकर चंद्रशेखर पर लोहे के सरिया से हमला कर दिया। उसे मरा हुआ समझकर वे शव को बाग में फेंककर फरार हो गए। जाते समय उन्होंने हत्या में इस्तेमाल किया गया सरिया भी नहर की पुलिया के पास छिपा दिया था।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी अनिल को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं।
Sabse pehle comment karne wale banein.