बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक बेहद संवेदनशील और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर कोतवाली क्षेत्र के एक 17 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़के का जम्मू-कश्मीर में धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। पीड़ित परिवार को इस खौफनाक हकीकत की जानकारी दो दिन पहले तब हुई, जब सोशल मीडिया पर लड़के के धर्म परिवर्तन (Conversion) के वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। इन वीडियोज में नाबालिग लड़का मस्जिद के भीतर इस्लाम धर्म कबूल करता और कलमा पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि धर्म परिवर्तन के बाद अब उसका नया नाम 'मोहम्मद हमजा' रख दिया गया है।READ ALSO:-सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: खतरनाक और रेबीज संक्रमित आवारा कुत्तों को दिया जा सकेगा 'मरण इंजेक्शन'; खतरे से मुक्त होकर जीना जनता का मौलिक अधिकार
\r\n\r\n\r\n\r\n
घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का सीधा आरोप है कि उनके नाबालिग बेटे का बहला-फुसलाकर और दबाव बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश है। सोमवार और मंगलवार को पीड़ित परिवार ने जिले के पूर्व सांसद, स्थानीय विधायक और पुलिस कप्तान (SP) से मुलाकात कर बच्चे की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सिलसिलेवार तरीके से समझिए... कैसे जाल में फंसा नाबालिग?
\r\n\r\n\r\n\r\n
1. तीन साल पहले गया था कश्मीर:
\r\n\r\nखानजहांपुर बहादर के रहने वाले कृष्ण कुमार पैसे से मजदूर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने तीन साल पहले ही हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। उसकी मार्कशीट के अनुसार उसकी वर्तमान उम्र 17 साल 4 महीने है (यानी वह कानूनी रूप से नाबालिग है)। गाँव के ही काजीवाला के रहने वाले वसीम (पुत्र लियाकत) से उसकी जान-पहचान थी। वसीम का भाई ही उसे करीब तीन साल पहले काम दिलाने के बहाने कश्मीर ले गया था।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n#BijnorPolice
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n— Bijnor Police (@bijnorpolice) May 18, 2026
\r\nथाना कोतवाली शहर पर धर्मपरिवर्तन से संबंधित अभियोग पंजीकृत किये जाने के संबंध मे क्षेत्राधिकारी नगर, बिजनौर की बाइट । #UPPolice pic.twitter.com/40GlA609uB
\r\n\r\n
2. कश्मीर में खोला सैलून, फिर बदला व्यवहार:
\r\n\r\nकश्मीर पहुंचने के बाद लड़के ने वहां एक सैलून (Salooon) पर काम सीखा। कुछ समय बाद उसने कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बिलाल पठान नाम के एक स्थानीय व्यक्ति के साथ साझेदारी में अपना खुद का सैलून खोल लिया। शुरुआत में सब कुछ ठीक था, वह नियमित रूप से अपने परिवार से बात करता था और घर पर पैसे भी भेजता था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से अचानक उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। वह फोन पर घरवालों से अक्सर झगड़ने लगा और घर पैसे भेजना भी बंद कर दिया।
\r\n\r\n
3. शादी के लिए हां की, कश्मीर लौटते ही मुकरा:
\r\n\r\nपरिजनों ने बताया कि बेटा इसी महीने 5 मई को अपने गाँव आया था। घरवालों ने जब उसकी शादी की बात चलाई, तो वह तैयार हो गया। 6 मई को वह पूरे परिवार के साथ लड़की देखने भी गया और उसने लड़की को पसंद भी कर लिया। इसके बाद 7 मई को वह वापस कश्मीर के लिए रवाना हो गया। लेकिन वहां पहुंचते ही अगले ही दिन यानी 8 मई को उसने घर पर फोन किया और शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
इंस्टाग्राम पर आए दो वीडियो ने उड़ाए परिवार के होश
\r\n\r\nनाबालिग के पिता ने बताया कि दो दिन पहले कुछ ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने उनके भाई (लड़के के चाचा) के मोबाइल पर इंस्टाग्राम के कुछ वीडियो लिंक भेजे। इन वीडियो को देखकर पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सामने आए दो वीडियो में से पहला वीडियो कश्मीर के गांदरबल जिले की 'मरकजी जामिया मस्जिद' का बताया जा रहा है। वीडियो में एक मौलवी नाबालिग लड़के को कलमा पढ़वाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उसका नया नाम 'मोहम्मद हमजा' रख रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में लड़का मस्जिद से बाहर निकलता दिख रहा है, उसके गले में बड़ी-बड़ी फूल-मालाएं पड़ी हैं और उसके साथ चल रहे कुछ स्थानीय लोग हंसते हुए नजर आ रहे हैं। परिवार का आरोप है कि बेटे पर मानसिक दबाव बनाने के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत इन वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
\r\n\r\n\r\nफोन पर बोला नाबालिग- "मैं बहुत दूर जा चुका हूँ"\r\n\r\nइस बीच जब डरे हुए पिता ने अपने बेटे से फोन पर संपर्क किया, तो उसने दो टूक शब्दों में कहा, "मैं अब तुमसे बहुत दूर जा चुका हूँ। मुझे वापस हिंदू धर्म में नहीं आना है। मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कुबूल किया है और मेरा नया नाम हमजा है।" हालांकि, सोशल मीडिया वाले वीडियो के बारे में पूछने पर उसने कहा कि उसने खुद कोई वीडियो अपलोड नहीं किया है।\r\n
\r\n\r\n
पूर्व सांसद और विधायक के द्वार पहुंचा परिवार; पुलिस एक्शन में
\r\n\r\nमामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद कुंवर भारतेंदु सिंह की अगुवाई में पीड़ित परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। पूर्व सांसद ने सख्त लहजे में कहा कि बच्चा पूरी तरह से नाबालिग है और इस तरह से नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराना पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने आरोपी वसीम और कश्मीर के स्थानीय मददगारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मंगलवार को बदहवास घरवाले भाजपा नेता और स्थानीय विधायक मौसम चौधरी के आवास पर पहुंचे। विधायक के पति ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता किशोर को सकुशल घर वापस लाना है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे बिजनौर के कुछ स्थानीय नेटवर्क से भी संपर्क साधा है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या कहती है बिजनौर पुलिस?
\r\n\r\nमामले में प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए बिजनौर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने आधिकारिक बयान देते हुए बताया:
\r\n\r\n\r\n\r\n
\r\n\r\n\r\n"इस पूरे प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम को तुरंत जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना कर दिया गया है। हमारी टीम बच्चे को रिकवर करने का प्रयास कर रही है। लड़के के बिजनौर पहुंचते ही उसके बयान दर्ज कर आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"\r\n
\r\n\r\n
स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बिजनौर पुलिस की टीम जल्द ही नाबालिग किशोर को लेकर उत्तर प्रदेश वापस लौटेगी, जिसके बाद ही इस कथित जबरन धर्म परिवर्तन के पीछे छिपे सिंडिकेट का पूरी तरह पर्दाफाश हो सकेगा।
Sabse pehle comment karne wale banein.