\r\n\r\n
\r\n\r\n\r\n\r\n@khabreelal_news उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की धामपुर तहसील स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार मचा है। कमर तक भरे बदबूदार पानी के बीच महिलाओं ने प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सांसद चंद्रशेखर आजाद से लेकर SDM तक शिकायत के बावजूद नतीजा सिफर। pic.twitter.com/zW45U6Wtol
\r\n— MK Vashisth (@vadhisth) August 5, 2026
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
\r\n\r\n
\r\n\r\n\r\n"हम हर साल इस नरक को झेलते हैं। हमारे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। कई बार बच्चे नाले में गिरते-गिरते बचे हैं। क्या प्रशासन किसी बच्चे की जान जाने का इंतजार कर रहा है?"\r\n\r\n— प्रदर्शनकारी महिला, फ्रेंड्स कॉलोनी\r\n
\r\n\r\n
कॉलोनीवासियों की 3 सबसे बड़ी और भयानक मुसीबतें
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
- \r\n
- \r\n आवागमन पूरी तरह ठप और हादसों का डर: बच्चों का स्कूल और ट्यूशन जाना लगभग बंद हो चुका है। जलभराव के कारण गहरे गड्ढे और खुले नाले दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन बाइक और ई-रिक्शा पलटने का खतरा बना रहता है।\r\n \r\n
- \r\n जहरीले सांपों का साया और डेंगू का खौफ: खाली पड़े प्लॉटों और जाम पड़े नालों में गंदा पानी एकत्रित रहने से जहरीले सांप निकलकर लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, ठहरे हुए पानी के कारण इलाके में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे संक्रामक रोगों का प्रकोप फैलने की आशंका बढ़ गई है।\r\n \r\n
- \r\n अवैध कब्जे और घरों में घुसता गंदा पानी: स्थानीय निवासियों का गंभीर आरोप है कि कुछ दबंग लोगों ने सार्वजनिक नालों पर अवैध कब्जे कर रखे हैं। निकासी के लिए मात्र 8-8 इंच के बेहद छोटे पाइप दबा दिए गए हैं, जो पानी के बहाव को पूरी तरह रोक देते हैं। नतीजतन, नाले का गंदा पानी बैक मारकर सीधे लोगों के ड्राइंग रूम और किचनों में घुस रहा है।\r\n \r\n
शिकायतों का अंबार, लेकिन नतीजा निकला 'शून्य'
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n सांसद को पत्र: अमित यादव के नेतृत्व में निवासियों ने पिछले वर्ष क्षेत्रीय सांसद चंद्रशेखर आजाद को लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। सांसद जी खुद भी लगभग दो वर्षों तक इस इलाके में रहे हैं, लेकिन उनके आश्वासन के बाद भी धरातल पर कोई काम नहीं हुआ।\r\n \r\n
- \r\n अधिकारियों की टालमटोल: ग्राम प्रधान (जित्तनपुर), PWD विभाग, SDM धामपुर और तहसीलदार तक को दर्जनों बार लिखित शिकायतें भेजी जा चुकी हैं। आरोप है कि हर विभाग अपनी जिम्मेदारी दूसरे विभाग पर डालकर पल्ला झाड़ लेता है।\r\n \r\n
- \r\n भाजपा नेताओं से मुलाकात: हाल ही में कॉलोनी के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान और बॉबी जी को भी ज्ञापन सौंपा है, जिन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है।\r\n \r\n
\r\n\r\n
प्रदर्शन में उमड़ा महिलाओं का सैलाब
\r\n\r\n\r\n\r\n

कॉलोनीवासियों की स्पष्ट मांग और चेतावनी
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n नालों को तुरंत अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए।\r\n \r\n
- \r\n 8-इंच के पाइपों को हटाकर पक्के और चौड़े नालों का निर्माण कराया जाए ताकि जल निकासी सुचारू हो सके।\r\n \r\n
- \r\n जमा पानी को निकालने के लिए तत्काल पंपिंग सेट लगाए जाएं और एंटी-लायर्वा का छिड़काव हो।\r\n \r\n
\r\n\r\n


Sabse pehle comment karne wale banein.